हलसी: हलसी पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के साथ चालक को एवं एक अन्य मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
हलसी पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के साथ चालक को तथा एक अन्य मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस ने मऊअड्डी मोड़ के समीप से बाजितपुर गांव के रहने वाले ट्रैक्टर चालक नीरज कुमार को गिरफ्तार किया. कुमैठा गांव से अभियुक्त विजय राम गिरफ्तार किया गया.