सैफई: एक साल बाद खोया मोबाइल मिला, सैफई के दिव्यांग अजय के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Saifai, Etawah | Sep 9, 2026 एक साल पहले खोया मोबाइल मिलने पर सैफई के दिव्यांग अजय कुमार के चेहरे पर खुशी लौट आई। सैफई निवासी अजय ने बताया कि वह तीन पहिया स्कूटी से चलते हैं। मोबाइल खोने की शिकायत सैफई थाना पुलिस और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह पुलिस कार्यालय से फोन कर उन्हें मोबाइल बरामद होने की जानकारी दी गई।