विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री दयाशंकर मिश्र रहे शामिल
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2025 विश्व पृथ्वी दिवस के पूर्व रविवार को सिगरा स्थित नगर निगम शहीद उद्यान में हरित संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों का जुटान हुआ।विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों सहित समाज के सक्रिय कई सामाजिक संस्थाओं, बड़े व्यावसायिक संगठनों ने एक मंच पर आकर पर्यावरण के प्रति एकजुटता दिखायी।