वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा: काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2025 वाराणसी भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर शनिवार को आयोजित कार्यशाला में भाग लेकर लौटने के पश्चात भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने यहां बताया कि कार्यशाला में तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार हमें सम्पर्क व संवाद के माध्यम से वक्फ संशोधन अधिनियम को जनता के बीच लेकर जाना है।