नानपारा: नवाबगंज में खेत में लगे ट्रांसफार्मर का तेल और उपकरण चोरी, किसान ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा नौबस्ता में एक किसान के खेत से चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल और अन्य उपकरण चुरा लिए। सिंचाई के लिए लगे इस ट्रांसफार्मर से हुई चोरी के बाद पीड़ित किसान ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।