मुरहू: सोमार बाजार में मिट्टी धंसने से कुएं में दबे दो बच्चों को निकालने घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ टीम
Murhu, Khunti | Jun 18, 2025 मुरहू प्रखंड अंतर्गत सोमार बाजार मुहल्ले में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चे अमित हुन्नी पुर्ती और आशिष टोपनो मिट्टी धंसने के कारण कुएं में जा गिरे हैं। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कुएं में फंसे बच्चों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी, लेकिन लगातार मिट्टी ध