मुरहू: आर्यन प्रामाणिक ने देहरादून में नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर खूंटी का नाम रोशन किया
Murhu, Khunti | Jun 13, 2025 खूंटी के होनहार कराटे खिलाड़ी आर्यन प्रामाणिक ने नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता है। यह उपलब्धि उन्होंने कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैम्पियनशिप में प्राप्त की, जो 12 से 15 जून तक आयोजित की गई