मांडर: मांडर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Mandar, Ranchi | May 23, 2026 मांडर थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मांडर अंचलाधिकारी चंचला कुमारी ने की। खलारी डीएसपी रामनरायण चौधरी ने लोगों से भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से सावधान रहने को कहा। वहीं प्रशासन ने पर्व को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की बात कही...