रामनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना चौराहे पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों, नशे से दूर रहने के लाभ, तथा नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही