परसवाड़ा: परसवाड़ा में बनेगा अत्याधुनिक ज्ञान केंद्र, छात्रों के सपनों को मिलेगा नया आसमान
वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के लिए परसवाड़ा में अत्याधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने की पहल तेज हो गई है। जनपद पंचायत सभागार में 4 अप्रैल को आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, पत्रकारों, समाजसेवियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इस योजना को जनआंदोलन का रूप दे दिया। बैठक की अध्य