अशोक नगर: चंदेरी के हाटपुरा में जहरीला पदार्थ खाने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, जिला चिकित्सालय में किया गया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के चंदेरी के हाटपुरा मोहल्ले में एक 16 वर्षीय किशोरी की जहरीले पदार्थ के सेवन से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रिया, पिता कुलदीप योगी, ने शनिवार रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंचे।