प्रतापगढ़: करैला बाजार में दवा लेने गई विवाहिता दो बच्चों के साथ लापता, पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मंझनपुर निवासी खलील ने पट्टी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी रुबीना, जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रियासत अली की पत्नी है, अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। रुबीना बीते शुक्रवार की दोपहर अपनी 10 वर्षीय बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे सैफ के साथ करैला बाजार दवा लेने गई थी। इसके बाद से वे घर नहीं