प्रतापगढ़ के अरनोद में रात के समय हो रही अनियमित बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बार-बार और लंबे समय तक बिजली बंद रहने से अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। वहीं, पूरी रात बिजली नहीं रहने से मच्छरों की समस्या और बीमारियों की आशंका भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते रात में प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का आवागमन भी जारी है। ऐसे में उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश देकर अनियमित कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
#ArnodNews #PratapgarhNews #PowerCutIssue #BijliKutauti #VillagersProtest
Dungarpur, Dungarpur | Sep 4, 2026