जमुई: हिरंबा गांव में घोड़े का आतंक, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में फैली दहशत
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 हिरम्बा गांव में दो दिनों से भटक रहे घोड़े ने जमकर आतंक मचाया और सेवानिवृत इंस्पेक्टर और एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। घायलों में चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।