अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र के एक निवासी किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कुरियन निवादा निवासी शोभित पुत्र हरिश्चंद्र पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।