मुंगावली: मुंगावली में मिडिल स्कूल के सामने दबंग ने 35 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार ढुडेर निवासी मलखान सिंह कुशवाह उम्र 35 वर्ष ने गुरुवार-शुक्रवार की दारमियानी रात लगभग 12:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मुंगावली में मिडिल स्कूल के सामने मुंगावली निवासी नारायण उर्फ महेंद्र यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।