मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रात्रि में नेशनल हाइवे पर शीशगढ़ से मीरगंज जा रहा गन्ना लदा ट्रक नेशनल हाइवे पर पलटा
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात्रि में शीशगढ़ की ओर से गन्ना लेकर चीनी मिल मीरगंज जा रहा ट्रक गांव धनेटा के पास मीरगंज की और मोड़ते समय ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमे लदी गन्ना की फांदी रोड पर फैलने से बरेली से रामपुर जाने वाली लेन बाधित हो गई। ट्रक चालक के भी चोटे आई।