हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने दसा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
सैदनंगली थाना क्षेत्र के इशापुर शर्की गांव में मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक किसान को जहरीले सांप ने डस लिया। किसान रामपाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव इशापुर शर्की निवासी किसान रामपाल मंगलवार दोपहर अपने खेत में गन्ने का कूड़ा (सूखी पत्तियां) निकाल रहे थे।