दुधि: साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले ₹1.82 लाख, पुलिस ने बैंक से कहकर होल्ड कराई धनराशि
सोनभद्र मे साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित अनिल शर्मा की ठगी गई 1,82,750 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।