लालगंज: बरडीहा गांव के रिहायशी मड़ई व टीन शेड में अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
लालगंज थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी मुन्ना दुबे के रिहायशी मड़ई व टीन शेड में मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक मड़ई व टीन शेड में रखा गृहस्थी का सामान के साथ भूसा जल गया।