जनप्रतिनिधियों के समन्वित सहयोग से अभियान के तहत आयोजित की जायेगी गतिविधियां-कलेक्टर
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गूगल मीट से मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वुर्चअल रूप से समस्त एसडीएम,सीईओ जनपद पंचायत,सीएमओ तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में जनप्रतिनिधियों के समन्वित सहयोग से गतिविधियां आयोजित की जायेगी। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अभियान के संचालन हेतु जिले की कार्ययोजना हेतु सुझाव चाहे गये। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, क्रियान्वयन तथा जिले में अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने जिले में अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार एवं नागरिक दायित्व से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने समाज में आये बदलाव की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक हितग्राही, मतदान केंद्र एवं सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद की दिया’ के तहत की गई तैयारियों को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य कैंप सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। उन्होंने अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने अभियान के 13 बिन्दुओं आशीर्वाद का दिया, (17 सितंबर को सामूहिक दीप प्रज्वलन),बच्चों के सपनों का भारत (चित्रांकन व अन्य गतिविधियाँ),नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति,आंगन का महोत्सव / आंगन मिलन सेवा (आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम),कहानी बदलाव की,विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा,सेवा मेरा योगदान (रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता व पौधारोपण आदि)सेवा सेतु अभियान (योजनाओं का लाभ और जन-सम्पर्क),सरकार आपके द्वार, सरकार आपके द्वार,राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज (युवाओं और स्टार्टअप के लिए),जनसेवा महाकुंभ - पंचायत से पार्लियामेंट (17 अक्टूबर को भव्य समापन व जनप्रतिनिधि समागम) होगें।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026