कुरई: पेंच में जुगनी बाघिन का शाही अंदाज़, 4 शावकों के साथ सड़क पार करते हुए दिखी, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Apr 18, 2026 पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर क्षेत्र में शनिवार को एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला। मशहूर जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ जंगल की सड़क पार करती नजर आई। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटक इस नजारे को देख रोमांचित हो उठे। बाघिन और उसके शावक कुछ देर तक सड़क किनारे चलते रहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।