नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद
रविवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नर्मदापुरम मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 से 9 तक आयोजित बैठकों में शामिल हुईं। भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित बैठकों में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर की कार्ययोजना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।