गढ़वा: भौरी गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Mar 3, 2024 रंका थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास एनएच पर ट्रेक्टर पलटने से मजदूर बसंत भुइंहर (24) की मौत घटनास्थल पर हो गयी। वह भौंरी बड़मुरा टोला निवासी बंधारी भुइंहर का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार बसंत भुइंहर ट्रेक्टर में ईंट लोड - अनलोड का काम करता था।बीती रात ट्रेक्टर से घर लौट रहा था।लेकिन ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद उसकी मौत हो गई।