बख्तियारपुर: गयासपुर गंगा घाट पर चौथे दिन युवक का शव बरामद
बीते 23 नवंबर को बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गयासपुर गंगा घाट पर दोपहर करीब 12 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे मंझौली मृदाहाचक निवासी 20 वर्षीय सुमन कुमार का शव चौथे दिन 26 नवम्बर को सुबह करीब 9 बजे उक्त स्थान के पास ही खुद व खुद पानी में तैरने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को बरामद कर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।