बख्तियारपुर: गंगा में डूब रही महिला को युवक ने बचाया
बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर बुधवार दोपहर एक बड़ी घटना टल गई। नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला परिवार से विवाद के बाद दोपहर करीब 3 बजे अपने दो बच्चों के साथ बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंची और दोनों बच्चों को किनारे छोड़ गंगा नदी में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को नदी में तेजी से बहते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।