बड़ी सादड़ी: परशुराम जयंती पर ब्रह्मपुरी में चारभुजा नाथ मंदिर में विशेष आयोजन
बड़ी सादड़ी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में परशुराम जयंती के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर में ध्वजा स्थापना, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने ध्वजा पूजन कर परिक्रमा की और उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर गोवंश संरक्षण का संकल्पलिया।