बूंदी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आज जिला कारागृह का किया निरीक्षण
Bundi, Bundi | Jun 24, 2025 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजमंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, सी.सी.टी.वी. विंग, टेलीफोन कक्ष, बैरक, रसोईघर, मुलाकात कक्ष, डिस्पेन्सरी, स्नानागार, शौचालय, पानी की व्यवस्था तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया।