बस्ती: बड़ेवन होटल में बाबा साहब जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी में बसपा नेता ने कहा, भाजपा और कांग्रेस दलितों की हितैशी नहीं हैं
Basti, Basti | Apr 14, 2025 भारतीय संविधान के निर्माता और समाज के दलितों, उपेक्षित वर्ग को राह दिखाने वाले बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी 135 वीं जयन्ती पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा याद किया गया। जनपद के सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं न्याय पंचायत स्तर पर सैकड़ों जगह पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम कर बाबा साहब को नमन् किया।