Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

पंचकूला: पिंजौर चौणा चौक में आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे को काटा, बुरी तरह किया जख्मी

Panchkula, Panchkula | May 3, 2026

MORE NEWS

*ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल होगा राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम*

*मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, डीसीपी अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा*

*स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी*

पंचकूला/कमल कलसी 
        हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।
          इसी क्रम में आज पंचकूला डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा की।
            डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग,प्रवेश-निकास, ट्रैफिक डायवर्जन तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
          कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।
*ट्रैफिक एडवाइजरी*
           पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 की ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
            निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कल होगा राज्य स्तरीय इंडक्शन कार्यक्रम* *मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, डीसीपी अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा* *स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी* पंचकूला/कमल कलसी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जुलाई को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रुप-डी कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम को लेकर पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इसी क्रम में आज पंचकूला डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू की विस्तार से समीक्षा की। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग,प्रवेश-निकास, ट्रैफिक डायवर्जन तथा आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम परिसर तथा निर्धारित रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। *ट्रैफिक एडवाइजरी* पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 29 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 की ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें। इस अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि यातायात सुचारू बना रहे और कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026

हर बरसात में पिंजौर ईशरनगर के हाल होते हैं बदहाल लोग प्रशासन से समस्या का समाधान करने की कर रहे मांग।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 28-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

हर बरसात में पिंजौर ईशरनगर के हाल होते हैं बदहाल लोग प्रशासन से समस्या का समाधान करने की कर रहे मांग। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 28-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026

बारिश में बहा एचएमटी का वैकल्पिक पुल, लोगों की बढ़ी परेशानी।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 28-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://youtu.be/jO4TBsEWRBs?si=2sY2zPw0u3xwOzHW

https://www.instagram.com/reel/DbVOb5xRmy4/?igsh=M2U4aHhoazN5bXhq

बारिश में बहा एचएमटी का वैकल्पिक पुल, लोगों की बढ़ी परेशानी। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 28-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/jO4TBsEWRBs?si=2sY2zPw0u3xwOzHW https://www.instagram.com/reel/DbVOb5xRmy4/?igsh=M2U4aHhoazN5bXhq

Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती मीना कंबोज ने संभाला पदभार

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी की मौजूदगी में हुआ पदभार ग्रहण कार्यक्रम, कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा कार्य: मीना कंबोज

पंचकूला 28 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव श्रीमती मीना कंबोज ने आज परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष  श्रीमती उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने श्रीमती मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती मीना कंबोज ने  कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों तक परिषद की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती मीना कंबोज ने संभाला पदभार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी की मौजूदगी में हुआ पदभार ग्रहण कार्यक्रम, कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा कार्य: मीना कंबोज पंचकूला 28 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव श्रीमती मीना कंबोज ने आज परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने श्रीमती मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। श्रीमती मीना कंबोज ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों तक परिषद की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026

जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, 1 जुलाई से 15 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध: उपायुक्त

उपायुक्त ने जिला  स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाये निगरानी- उपायुक्त

अप्रैल 2026 से अब तक 112 वाहन जब्त, 56.84 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास के बिना चलने वाले 108 वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

पंचकूला, 28 जुलाई :  उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिले में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के दौरान 1 जुलाई से 15 सितंबर तक खनन गतिविधियां बंद रहेंगी। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस अवधि के दौरान जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन न हो।

उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने  जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।

उन्होंने खनन विभाग को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अवैध खनन स्थलों पर नाकों की संख्या बढ़ाने तथा वहां रोटेशन के आधार पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से कालका उपमंडल के बुर्जकोटिया, जबरोट, दीवानवाला, बसौला, पपलोहा, नानकपुर, चरणीया, महताब माजरा, कीर्तपुर, कर्मपुर, नवानगर और रामपुर जंगी तथा पंचकूला उपमंडल के रत्तेवाली, खेतपराली, रामपुर, काजमपुर, हरिपुर, खेड़ी बड़ौना, हंगोली, बतौड़, मौली, टोडा, नटवाल और रिहोड़ क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि जिले में चरणीया, कोट, श्यामटू-1, नग्गल, श्यामटू-2 तथा करणपुर सहित कुल छह खनन ब्लॉक आवंटित हैं। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए कि खनन गतिविधियां पुनः शुरू होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में जिला माइनिंग अधिकारी अमित कुमार ने बताया गया कि अप्रैल 2026 से अब तक अवैध खनन में संलिप्त 112 वाहनों को जब्त किया गया है। इस दौरान 56 लाख 84 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 40 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त, अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास के बिना संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अगस्त 2025 से अब तक 108 वाहन जब्त किए गए हैं और 24 लाख 65 हजार 440 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

बैठक में एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला वन मंडल अधिकारी (पिंजौर) विशाल कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, डीईटीसी (सेल्स टैक्स) हनिश गुप्ता, एसएचओ सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक मेहरा, सिविल सर्जन कार्यालय से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप जैन, लेबर इंस्पेक्टर तेजबीर सिंह, आरटीए कार्यालय से टीआई रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, 1 जुलाई से 15 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध: उपायुक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाये निगरानी- उपायुक्त अप्रैल 2026 से अब तक 112 वाहन जब्त, 56.84 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास के बिना चलने वाले 108 वाहनों पर भी हुई कार्रवाई पंचकूला, 28 जुलाई : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिले में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के दौरान 1 जुलाई से 15 सितंबर तक खनन गतिविधियां बंद रहेंगी। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस अवधि के दौरान जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन न हो। उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने खनन विभाग को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित अवैध खनन स्थलों पर नाकों की संख्या बढ़ाने तथा वहां रोटेशन के आधार पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से कालका उपमंडल के बुर्जकोटिया, जबरोट, दीवानवाला, बसौला, पपलोहा, नानकपुर, चरणीया, महताब माजरा, कीर्तपुर, कर्मपुर, नवानगर और रामपुर जंगी तथा पंचकूला उपमंडल के रत्तेवाली, खेतपराली, रामपुर, काजमपुर, हरिपुर, खेड़ी बड़ौना, हंगोली, बतौड़, मौली, टोडा, नटवाल और रिहोड़ क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि जिले में चरणीया, कोट, श्यामटू-1, नग्गल, श्यामटू-2 तथा करणपुर सहित कुल छह खनन ब्लॉक आवंटित हैं। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए कि खनन गतिविधियां पुनः शुरू होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिला माइनिंग अधिकारी अमित कुमार ने बताया गया कि अप्रैल 2026 से अब तक अवैध खनन में संलिप्त 112 वाहनों को जब्त किया गया है। इस दौरान 56 लाख 84 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 40 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अतिरिक्त, अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास के बिना संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अगस्त 2025 से अब तक 108 वाहन जब्त किए गए हैं और 24 लाख 65 हजार 440 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बैठक में एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला वन मंडल अधिकारी (पिंजौर) विशाल कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, डीईटीसी (सेल्स टैक्स) हनिश गुप्ता, एसएचओ सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक मेहरा, सिविल सर्जन कार्यालय से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संदीप जैन, लेबर इंस्पेक्टर तेजबीर सिंह, आरटीए कार्यालय से टीआई रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026

पंचकूला: पिंजौर चौणा चौक में आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे को काटा, बुरी तरह किया जख्मी - Panchkula News