चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में फर्जी हस्ताक्षरों से NGO चलाकर करोड़ों की ठगी, पत्नी सहित 5 आरोपी नामजद
चित्तौड़गढ़ में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित अनूप आमेरिया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मधु चिमनानी ने अपने भाई पुनित चिमनानी और अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर ‘कोड ऑर्गेनाइजेशन’ नाम से NGO संचालित किया। आरोप है कि 2018 से 2022 के बीच फर्जी फर्जी लेनदेन करके एक से डेढ़ करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया।