शाजापुर: मोहर्रम की 5 तारीख को मोहल्ला पाएगा से निकाला गया बुर्राक जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
शाजापुर शुक्रवार को मोहर्रम की 5 तारीख को मोहल्ला पाएगा से निकाला गया बुर्राक जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल। हसन हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के पर्व को लेकर प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मोहल्ला पाएगा से बुर्राक का जुलूस निकाला गया जो मुगलपुरा, कसाईवाड़ा, किला रोड, छोटा चौक, बड़ा चौक, मिरकला बाजार होते हुए अपने इमामबाड़े पर पहुंचा।