बकानी: भाई दूज पर बकानी में लोक परंपरा की अनूठी झलक, निकली घास भैरूजी महाराज की भव्य सवारी
बकानी। भाई दूज के पावन अवसर पर बकानी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास देखने को मिला। कस्बे में वर्षों पुरानी लोक परंपरा को जीवंत रखते हुए घास भैरूजी महाराज की भव्य सवारी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।