बक्सर: श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर बक्सर में देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी ने गंगा में डूबकी लगाई
Buxar, Buxar | Apr 12, 2025 श्री हनुमान प्राकट्योत्सव व पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शांतिदूत श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज बक्सर स्थित श्री रामरेखा घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होने मां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे। स्नान के बाद महाराज श्री श्रीरामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने गंगाजल से भगवान का अभिषेक कर पूजन किए।