राजगढ़: भोजाण गांव में बाईक को स्वीफ्ट कार की टक्कर से गंभीर घायल मां और बेटे की उपचार के दौरान हुई मौत, बहल क्षेत्र में हादसा
Rajgarh, Churu | Nov 5, 2025 मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी खापड़वास से अपने गांव भोजाण आ रहे माँ बेटे की मोटरसाईकिल को स्वीफ्ट कार की टक्कर लगने से गंभीर घायल दोनों की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। गांव भोजाण निवासी माँ बेटे कमला देवी पत्नी मांगेराम मेघवाल व मुकेश कुमार पुत्र मांगेराम मेघवाल निवासी भोजाण अपनी रिश्तेदारी खापड़वास से भोजाण आ रहे थे।बहल पुलिस ने की कार्यवाही।