जगाधरी: श्री लाल बाबा के अनुयायियों द्वारा झंडा चौक से निकाली गई शोभायात्रा, लोगों ने जगह-जगह पर किया स्वागत
हर साल की तरह इस साल भी श्री लाल बाबा मंदिर के अंदर रविवार के दिन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिससे पहले झंडा चौक से एक यात्रा निकाली गई जहां से भी यात्रा गुजरी लोगों ने इसका भव्य स्वागत भी किया। यात्रा में हरियाणा के साथ हिमाचल पंजाब और अन्य राज्यों से भी लोगों ने शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाई।