जगाधरी: प्रधानमंत्री के ऊपर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर ओबीसी मोर्चा ने भगत सिंह चौक पर फूंका पुतला
ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने कहा कि लगातार राहुल गांधी समय-समय पर अलग-अलग तरह से देश के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसको लेकर के ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं के अंदर रोष देखने को मिल रहा है। जिसके चलते उन्होंने आज भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर उसका पुतला फुक उनसे माफी मांगने की बात कही।