जगाधरी: कंसापुर से पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने घरों में चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम ने कांसापुर निवासी आमिर को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने चोरी की तीन वारदांतों का खुलासा किया। आरोपी ने 4 जनवरी को मॉडल टाउन में दुकान के ताले तोड़कर चोरी की। 3 फरवरी को अजय पैलेस के पास गांधीनगर एरिया में चोरी की। 7 फरवरी को गुप्ता पैलेस जगाधरी के पास दुकान के ताले तोड़कर चोरी की। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है।