जगाधरी: बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने महाराणा प्रताप चौक पर किया प्रदर्शन
बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदर्श पाल के नेतृत्व में आज पार्टी ने प्रदर्शन किया और कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन हो चुका है। जिसके चलते आज पार्टी ने हाथ में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।