बास्तानार: ग्राम कोड़ेनार में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक विनायक गोयल, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल कोड़ेनार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुए । जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वह गांव के दशग्रात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।