सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में रिटायर शिक्षक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पंजीकृत किया मुकदमा
थाना जरीफनगर के नगर दहगवाँ में रिटायर शिक्षक सुदर्शन लाल सक्सेना के घर अज्ञात चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया था। रिटायर शिक्षक सुदर्शन लाल सक्सेना के घर से अज्ञात चोरो ने लाखों का माल करने का आरोप लगाया था। सुबह जागने पर ग्रह स्वामी को घटना के बारे में हुई जानकारी, सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस थी। मंगलवार - बुधवार की मध्य रात्रि मे घटना हुई थी।