न्यूरिया गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन पर अवैध टुल्लू पंप मिले, एडीएम ने कराए जब्त
हमीरपुर। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने न्यूरिया गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा पेयजल पाइपलाइन में अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने का मामला सामने आया।
अवैध रूप से पानी खींचे जाने के कारण पाइपलाइन के आगे स्थित घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। एडीएम के निर्देश पर मौके से टुल्लू पंप जब्त कर लिए गए और उन्हें नियमानुसार ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन और टुल्लू पंप लगाने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए, ताकि जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों तक सुचारू रूप से पेयजल पहुंच सके।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि पाइपलाइन पर लगाए गए अवैध टुल्लू पंप तत्क�