एकंगरसराय: एकंगरसराय में बंद मकान से 70 लाख के जेवरात चोरी, परिवार पटना में था; किरायेदार ने दी सूचना
एकंगरसराय थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रविवार को चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 60 से 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गृहस्वामी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह इलाज के सिलसिले में पटना स्थित पारस अस्पताल गए हुए थे।