गाज़ियाबाद: गाजियाबाद 311 ऐप को लेकर नेहरू नगर में निगम ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, जन-जन को किया गया जागरूक
नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सेफ सिटी के अंतर्गत कैमरा इंटीग्रेशन तथा गाजियाबाद 311 ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विस्तृत चर्चा की गई।