स्वस्थ्य तन-मन से हो बेहतर न्याय
✅ “उल्लास: एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, हरदा में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण व कर्मचारीगण हेतु वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित’’
माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.09.2026 को “उल्लास: एक अभिनव प्रयोग” अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण के लिए मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा के द्वारा गठित जिला चिकित्सालय, हरदा की टीम के द्वारा किया गया। चिकित्सक श्री दीपक ठाकुर मेडिकल विशेषज्ञ तथा डाॅ. प्रगति शर्मा सर्जन एवं उनकी टीम के द्वारा न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, तथा जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई।
उपस्थित समस्तजन की आभा आईडी बनाई गई तथा उनकी टीम के द्वारा उपस्थित जनों की शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की तत्काल जांच की गई तथा अग्रिम जांच हेतु उनके ब्लड सेम्पल्स कलेक्ट किये गये।
उक्त शिविर का आयोजन जिला न्यायालय, हरदा तथा तहसील न्यायालय टिमरनी तथा खिरकिया में किया गया।
सभी लोगों ने मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया और शिविर का लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि उल्लासः एक अभिनव प्रयोग 2026 माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की एक अनूठी पहल है जिसके तहत न्यायालयीन अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण तथा उनके बालक-बालिकाओं हेतु विभिन्न सांस्कृतिक, प्रतियोगी गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15.09.2026 को प्रथम स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 159 लोगों के ब्लड सेम्पल लिए गए तथा अन्य आवश्यक जांचे तत्काल की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि ब्लड सेम्पल की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत अग्रिम शिविर का आयोजन आगे की अन्य आवश्यक जांचों तथा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह प्रदान किये जाने बाबत् किया जावेगा, जिसका उद्देश्य सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगण के सर्वोत्तम स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हुए स्वथ्य तन, मन के माध्यम से बेहतर न्याय प्रदान करना है।
इसी अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अरविंद रघुवंशी द्वारा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण को अच्छी सेहत बनाये रखते हुए जोष के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त शिविर में श्री अरविंद रघुवंशी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री जयदीप सिंह, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. एक्ट, श्री सुधीर कुमार चैधरी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री निसार अहमद खान, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री निमिष राजा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री लवकेश सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री एस.के. भदकारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री प्रेमदीप शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती चेतना रूसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा, सचिव श्री शैलेन्द्र जोशी सहित विभिन्न अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #DistrictCourtHarda #UllasAbhiyan #HealthCamp #LegalServices
Harda, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026