टीकमगढ़: कुंडेश्वर रोड पर देर रात हादसा, दो युवक घायल; एक जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़। कुंडेश्वर रोड पर बीती देर रात हुए सड़क हादसे में ऊदल पाल और नरेंद्र पाल निवासी भगतनगर घायल हो गए। सोमवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात हुआ, हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों में एक को मामूली चोट आई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।