गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत ₹19,540 की लावारिस विदेशी शराब जब्त की
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 सी पर शौचालय के समीप से 4 बैग को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया।तलाशी के दौरान 47.750 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।