हरिद्वार: संविधान दिवस पर रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर SSP ने दिलाई संविधान की शपथ
SSP परमेंद्र डोबाल ने संविधान दिवस पर पुलिस जवानों को संविधान की शपथ दिलाई। रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान का महत्व समझाते हुए SSP ने कहा कि हर पुलिसकर्मी को संविधान के अनुसार ही आचरण करना चाहिए और लोकतंत्र में संविधान का बड़ा महत्व है। SSP ने कहा कि पुलिसकर्मी संविधान के बताए रास्ते पर चले और अच्छे समाज का निर्माण करें।