पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मडकमहातु गांव में एक युवती के साथ उसके ही गांव के तीन युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी की यह घटना करीब 10-12 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन आरोपियों के खौफ और जान से मारने की धमकी के कारण पीड़िता अब तक चुप्पी साधे हुई थी।