मानिकपुर: दिल्ली अग्निकांड के बाद चित्रकूट में अलर्ट, होटलों और रेस्टोरेंटों का किया गया अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
चित्रकूट: दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी। कर्मचारियों को मॉकड्रिल व प्रशिक्षण दिया गया। अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के साथ दोपहर 4बजे प्रेसनोट जारी किया।